PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में एक बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की एस.पी. को की शिकायत पर रीको पुलिस थाने में अहमदाबाद एवं आबूरोड के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सांतपुर निवासी थावरी देवी भील ने रीको थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुस्तैनी जमीन, जो सातपुर चामुण्डा फली में स्थित है, उसे अहमदाबाद निवासी दीपक कुमार प्रजापति और नारायण लाल कुम्हार ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से अपने नाम करवा लिया। बुजुर्ग महिला थावरी देवी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

