• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में कांग्रेस ने एलपीजी कमी पर किया प्रदर्शनः प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध, सरकार की नीतियों को बताया गलत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
आबूरोड में कांग्रेस ने एलपीजी कमी पर किया प्रदर्शनः प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध, सरकार की नीतियों को बताया गलत

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आबू रोड, रेवदर और नगर कांग्रेस कमेटी आबू रोड के संयुक्त तत्वावधान में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कमी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

इस दौरान रेवदर विधायक मोतीराम कोली, नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, आबू रोड ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा और रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में तेल और गैस का संकट गहरा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक लालाराम गरासिया और गंगा बैन गरासिया भी मौजूद रहे। इनके अलावा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अशरफ मोहम्मद, एससी जिला अध्यक्ष जयंतीलाल मारू, सेवादल जिला अध्यक्ष कमलेश रावल, मंडल अध्यक्ष हीर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम गरासिया, पूर्व प्रधान अंदाराम, मीडिया प्रभारी हरसुल अग्रवाल, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव मोहम्मद रफिक, पूर्व प्रदेश सचिव अजय बंजारा, मीडिया प्रभारी देवीलाल भाटी, दिनेश ध्वलेसा, वरुण गौतम, राजेश गहलोत, रमेश कच्छावा, सागर भाई, धर्मेश जैन, कुलदीप गौतम, जितेंद्र बंजारा, पूर्व पार्षद सुरेश बंजारा, किशनलाल बंजारा, मुकेश बंजारा, अनिल बंजारा, केतन पुरोहित, मुकेश कुमार, उपसरपंच महेंद्र माली, आरिफ खान, चुन्नीलाल मेघवाल, अशोक काग, जीवनदास संत, देवी सिंह, नवीन सांखला, गोविंद अग्रवाल, नरेंद्र कच्छावा, नाथाराम गरासिया, पदमाराम नोना गरासिया, नरसाराम गरासिया, रमेश कुमार, रामाराम सलोत्रा सहित कई अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous Post

एक महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्यः सूर्य के गोचर के साथ शुरू हुआ खरमास, शादी-विवाह समेत मांगलिक कार्यों पर अप्रैल तक रोक

Next Post

पालड़ी एम के पास बाइक दुर्घटना, भुला निवासी एक की मौतः दंपती गंभीर घायल, महिला की हालत चिंताजनक

Next Post
पालड़ी एम के पास बाइक दुर्घटना, भुला निवासी एक की मौतः दंपती गंभीर घायल, महिला की हालत चिंताजनक

पालड़ी एम के पास बाइक दुर्घटना, भुला निवासी एक की मौतः दंपती गंभीर घायल, महिला की हालत चिंताजनक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page