• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के ऐलान के साथ  बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
आबुरोड-पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के ऐलान के साथ  बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

PALI SIROHI ONLINE

आबुरोड-पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जीत की खुशी मानो सड़कों पर उतर आई, जहां पार्टी समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन ने कार्यकर्ताओं के जोश को और भी दोगुना कर दिया, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक विशाल विजय जुलूस निकाला, जुलूस के दौरान मुख्य चौक पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, वहीं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी साझा की। पूरे माहौल में उत्सव का रंग साफ झलक रहा था, इस मौके पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज देश का युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्ग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के अपने एजेंडे को और गति देगी।

विजय उत्सव के इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी, बल्कि आने वाले समय के लिए उनके संकल्प को भी मजबूत किया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह,  पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ बाबूभाई पटेल, एस टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी,विक्रम सिंह, रमेश वैष्णव, प्रेमसिंह लोधा, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, आईटी संजय चौहान,सोशल मीडिया पुनिल छंगाणी, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, महिला मोर्चा संगीता शर्मा, अनुराधा जैन, सुरेखा मोदी, चन्द्ररेखा अग्रवाल, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र गहलोत, इम्मामुदिन,रवि शर्मा , अर्जुन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  विष्णु मारू, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, मदन कोली, श्याम भाई सिंधी, गोविंद माखीजा, मनीष मोरवाल, प्रतीक जैन , सन्नी जैन, लतीफ खान, हनीफ बेलिम, विशाल अग्रवाल, सलीम खान, हबीब , आलोक गौड़, सूर्यप्रताप सिंह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Previous Post

रानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी, पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी

Next Post

वरावल टोल कर्मियों द्वारा कार सवार से बदसलूकी मामले में एक गिरफ्तार

Next Post
वरावल टोल कर्मियों द्वारा कार सवार से बदसलूकी मामले में एक गिरफ्तार

वरावल टोल कर्मियों द्वारा कार सवार से बदसलूकी मामले में एक गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page