• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड- 50 लाख की 20 किलो चरस पकड़ी, छापरी चौकी पर कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 30, 2026
in Local
0
आबुरोड- 50 लाख की 20 किलो चरस पकड़ी, छापरी चौकी पर कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में सोमवार सुबह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रीको थाना पुलिस ने गुजरात सीमा के पास छापरी चौकी पर नाकाबंदी कर एक कार से 20 किलो से ज्यादा चरस बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की बाजार कीमत 50 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

संदिग्ध लगने पर कार की रोककर तलाशी ली

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशपर की गई। रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुजरात सीमा पर स्थित छापरी चौकी पर सख्त नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुजरात के पालनपुर जा रही थी

इस दौरान कार में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में चरस मिली। पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह चरस उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुजरात के पालनपुर ले जाई जा रही थी।

नेटवर्क की तलाश कर रही पुलिस

रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया-तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े होने की संभावना भी खंगाल रही है।

बता दें कि आबूरोड क्षेत्र गुजरात सीमा से सटा होने के कारण तस्कर अक्सर इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते इस बार बड़ी खेप पकड़ी गई।

Previous Post

नाडोल बीजेपी मंडल का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने बताया जीत का मंत्र

Next Post

बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, पानी बिजली सप्लाई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से लिया फीड बेक

Next Post
बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, पानी बिजली सप्लाई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से लिया फीड बेक

बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, पानी बिजली सप्लाई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से लिया फीड बेक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page