PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौङ, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा दिनांक 15-08-2026 की रात्री में रीको ग्रोथ सेंटर मावल में हुए ब्लाइंड मर्डर के खुलासे किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं बृजेश कुमार, वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रीको आबूरोड़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा वारदात का पर्दाफाश कर घटना करने वाले मुल्जिम इंद्रजीत यादव को दिल्ली से गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः- दिनांक 15-08-2026 की रात्री में रीको ग्रोथ सेंटर फेज-2 मावल में चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले शक्तिसिंह पुत्र लाडूसिंह राजपूत निवासी वासङा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। इस घटना के सम्बंध में मृतक के पिता द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 255/2026 हत्या की धारा में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा ब्लाइंड मर्डर की जघन्य घटना को गम्भीरता से लेते हुए हत्या की घटना करने वालें अपराधियों को तुरन्त ट्रेस आऊट कर गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी आबूरोङ रीको को निर्देश देकर अलग-अलग टीमें गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से घटना के सम्बंध में साक्ष्य एकत्रित किये। एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। प्रत्येक टीम को अलग-अलग टास्क दिये गये। घटनास्थल के आसपास, हाईवे व अन्य कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये गये। घटनास्थल के आसपास में रहने वाले लोगों से घटना के सम्बंध में पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। घटनास्थल एवं आसपास से तकनीकी डाटा लेकर विश्लेषण कर तकनीकी पहलुओं पर अनुसंधान किया गया। पूर्व में ऐसी वारदात करने वाले अपराधियों की लिस्टिंग कर अलग-अलग पहलुओं से विश्लेषण किया गया। संदिग्धों की घटना से पूर्व व घटना के पश्चात की गतिविधियों/उपस्थिति पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। घटना के बारे में जानकारी हेतु मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर आसूचना संकलित की गई। वारदात को ट्रेस आऊट करने के लिए गठित अलग-अलग टीमों द्वारा कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। टीमों द्वारा घटना के बाद से ही लगातार कठोर परिश्रम करते हुए घटना करने वाले मुल्जिम को ट्रेस आऊट किया गया तो मुल्जिम घटना करके आबूरोङ छोङकर फरार होना जानकारी में आया। इस पर एक टीम को घटना करने वाले आरोपी की तलाश हेतु रवाना की गई। टीम द्वारा आरोपी का लगातार पीछा जारी रखा तो आरोपी की उपस्थिति दिल्लीमें आने पर टीम ने आरपीएफ व जीआरपी दिल्ली के सहयोग से दिल्ली से आरोपी को दस्तयाब कर थाना लाया गया। आरोपी इन्द्रजीत से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया, इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
घटना कारणः- मुल्जिम इन्द्रजीत यादव उतरप्रदेश राज्य का निवासी है और रीको ग्रोथ सेंटर मावल में ओम ज्योति फैक्ट्री में मजदूरी करता है। दिनांक 15-08-2026 की रात्री में समय करीब 8-9 बजे इन्द्रजीत यादव, फेज-2 में स्थित शक्तिसिंह की दुकान पर सामान लेने गया, जहां पर दोनों के बीच रूपयों का विवाद होने पर इन्द्रजीत यादव ने शक्तिसिंह के साथ मारपीट करके उसका गला घोटकर हत्या कर मृतक की लाश को नाली में फेककर भाग गया। घटना के बाद मुल्जिम आबूरोङ रेल्वे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर फरार हो गया था।
गिरफ्तारी आरोपीः-
इन्द्रजीत यादव पुत्र स्व.जनकदेव यादव उम्र 40 साल निवासी गांव उजिखोर पुलिस थाना सहजनवा जिला गोरखपुर उतरप्रदेश
पुलिस टीम
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोङ रीको
3. नरेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोङ रीको
4. विजयसिंह कानि.न.72 पुलिस थाना आबूरोङ रीको (मुख्य भूमिका)
5. बाबूसिंह कानि.न.742 पुलिस थाना आबूरोङ रीको (मुख्य भूमिका)
6. प्रकाश कानि.न.55 पुलिस थाना आबूरोङ रीको (मुख्य भूमिका)
7. वजाराम कानि.न.450 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
8. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
9. दिलीपसिंह कानि.न.850 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
10. प्रकाश चालक कानि.न.239 पुलिस थाना आबूरोङ रीको

