• March 18, 2026

आबूरोड BJP नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, आबूरोड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आज स्थानीय साईं बाबा मंदिर प्रांगण में मंडल स्तरीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा वर्ग गीत के साथ हुआ।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में  सुरेश कोठारी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने की। अपने उद्बोधन में श्री कोठारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता मनीष परसाई रहे तथा अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष विष्णु मारू ने की। श्री परसाई ने संगठन विस्तार की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन देते हुए मंडल, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करें और छोटी-छोटी बस्तियों में टोली बनाकर पार्टी विस्तार को गति दें।

तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता सुरेश सिंदल एवं अध्यक्षता सुरेश सैनी ने की। श्री सिंदल ने अपने संबोधन में जनसंघ से लेकर वर्तमान तक पार्टी के इतिहास, संघर्ष एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में गौरव एवं समर्पण की भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी का विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित होना प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक प्रयासों का परिणाम है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
रात्रि विश्राम से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन

About The Author

You cannot copy content of this page