• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अग्रवाल महिला मंडल के सभी 6 पदों पर निर्विरोध निर्वाचनः प्रमिला अग्रवाल बनीं अध्यक्ष, संरक्षक मंडल की भूमिका अहम रही

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 15, 2026
in Local
0
अग्रवाल महिला मंडल के सभी 6 पदों पर निर्विरोध निर्वाचनः प्रमिला अग्रवाल बनीं अध्यक्ष, संरक्षक मंडल की भूमिका अहम रही

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड में अग्रवाल महिला मंडल की चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हुई। इसमें सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

चुनाव में प्रमिला अग्रवाल अध्यक्ष, उर्मिला अग्रवाल उपाध्यक्ष, पूनम बसल महामंत्री, रश्मि गुप्ता कोषाध्यक्ष, ललिता जैन मंत्री और नुपुर गर्ग ऑडिटर चुनी गईं। सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में संरक्षक मंडल की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हो पाया।

अग्रवाल महिला मंडल और संरक्षक मंडल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता के लिए काम करेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और संरक्षक मंडल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चुनाव सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

Previous Post

नाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कार्पियो पकड़ी, 462.600 किलो डोडा पोस्त जब्त

Next Post

दुकान से 3.83 लाख रुपए से भरा बैग चोरी: ऑयल खरीदने के बहाने आए युवकों ने की वारदात

Next Post
दुकान से 3.83 लाख रुपए से भरा बैग चोरी: ऑयल खरीदने के बहाने आए युवकों ने की वारदात

दुकान से 3.83 लाख रुपए से भरा बैग चोरी: ऑयल खरीदने के बहाने आए युवकों ने की वारदात

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page