PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। ये हादसा रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती कट के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर राजमार्ग के डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने पर एनएचआई की रूट पेट्रोलियम टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत उप जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही रेफर किया गया।
इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सियावा सुलियाफली का रहने वाला गणसा राम गरासिया के रूप में हुई है।
