PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड शहर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में वांछित आरोपी मन्यु उर्फ मनिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिरोही जिला कारागृह से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया गया।
मामला 2 अगस्त 2024 का है, जब महावीर टॉकीज रोड निवासी मोहम्मद लतीफ पुत्र मोहम्मद कासिम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
लतीफ ने बताया था कि 2 अगस्त 2024 की रात उसकी दुकान से बीड़ी, सिगरेट और 52 हजार 700 रुपए चोरी हो गए थे। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान, पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी मन्यु उर्फ मनिया निवासी हरीपुरा रेवदर थाने के एक अन्य मुकदमे में सिरोही जिला कारागृह में बंद है। इसके बाद एसीजेएम से प्रोटेक्शन वारंट जारी करवाकर उसे गिरफ्तार किया गया।
