• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

2-बाइक में भिड़ंत के बाद आग लगी, 3 की मौत:कई फीट उछलकर दूर गिरे, शवों के टुकड़े हुए, एक युवक जिंदा जला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड (सिरोही)-सिरोही के आबूरोड में दो बाइक की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत हो गई। एक्सीडेंट सोमवार रात 2 बजे आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर हुआ। आबूरोड सदर थाने के एएसआई रामनाथ ने बताया कि एक बाइक पर तीन और दूसरी पर एक युवक था।

भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दो बॉडी क्षत-विक्षत हो गई। एक युवक जिंदा जल गया। जबकि, एक गंभीर घायल है। दो बॉडी चकनाचूर बाइकों से दूर मिली हैं। आशंका है कि ये उछलकरदूर गिर गए थे।अंबाजी मंदिर जा रहे थे तीन युवक

एएसआई रामनाथ ने बताया कि चनार (आबूरोड) के रहने वाले रतन (18) पुत्र साजाराम, जोराराम (19) पुत्र पन्नाराम और राजू (15) पुत्र लसा गरासिया एक ही बाइक पर अंबाजी के दर्शन करने जा रहे थे।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गोपाल पुत्र लसा भील आबूरोड से अपने घर मधुवा जी मंदिर लौट रहा था। एक्सीडेंट में रतन, जोराराम और गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, राजू गंभीर घायल है।रात ज्यादा होने के कारण जानकारी देर से मिली

आशंका है दोनों बाइक स्पीड में होने के कारण भिड़ गईं।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एक युवक का शव आधा जला हुआ और दो के शव बुरी हालत में मिले।

उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने मृतकों के शव मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं। घायल राजू को आबूरोड उपजिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Previous Post

आबूरोड़-टक्कर के बाद दोनों बाइक में लगी आग, 3की मौतः एक गंभीर घायल, शव भी झुलसे; नवरात्र में अंबाजी दर्शन करने जा रहे थे युवक

Next Post

मालिक का भरोसा तोड़कर 2 किलो सोना-चांदी लेकर भागा कारीगरः डेढ़ साल से ठिकाने बदलकर रह रहा था, जोधपुर पुलिस ने अहमदाबाद से दबोचा

Next Post

मालिक का भरोसा तोड़कर 2 किलो सोना-चांदी लेकर भागा कारीगरः डेढ़ साल से ठिकाने बदलकर रह रहा था, जोधपुर पुलिस ने अहमदाबाद से दबोचा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page