PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड | जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन से 14 लाख का सामान चोरी के मामले में तीन आरोपियों सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू सांसी (20), राहुल सांसी (25) और दिनेश कंजर (22) निवासी ब्यावर को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया है।
जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 21 फरवरी को डूंगरगढ़ निवासी अरिहंत जैन अपनी बहन के साथ रणकपुर एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे। उसका सामान ट्रेन के कोच एस-4 में सीट संख्या 74 के नीचे से आबूरोड स्टेशन पार करने के बाद चोरी हो गया। बैग में सोने का नेकलेस, ईयर रिंग, चांदी के झुमके, कपड़े और दो हाथ घड़ियां आदि थे।

