• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूपर्वत वाटिका में हुई फायरिंग की घटना की योजना में शामिल दूसरा अभियुक्त गोगुन्दा से गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0
आबूपर्वत वाटिका में हुई फायरिंग की घटना की योजना में शामिल दूसरा अभियुक्त गोगुन्दा से गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही ने गांधी वाटिका, नक्की झील आबूपर्वत पर दिनांक 19.8.2026 को हुई फायरिंग की घटना को लेकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष निर्देश जारी किये थे जिसके तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं  जितेन्द्र सिंह, पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में  दलपत सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.8.2026 को आबूपर्वत में नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में फायरिंग की घटना को अंजाम देने की योजना में शरीक एवं वक्त घटना सहयोग करने वाले दूसरे अभियुक्त लोकेश पुत्र शांति लाल जाति मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी वासखेड़ा पुलिस थाना ओगणा जिला उदयपुर हाल धमाणी देलवाड़ा पुलिस थाना आबपूर्वत जिला सिरोही को गिरफ्तार किया है।

घटना विवरणः- दिनांक 19.08.2026 को वक्त करीब 03.15 पीएम पर सूचना प्राप्त हुई कि नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में एक व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिस पर कस्बा आबूपर्वत में गश्त कर रहे थानाधिकारी आबूपर्वत मय जाब्ता के घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल को सुरक्षित कर ग्लोबल अस्पताल पहुंच पीड़ित  मनोज पुत्र मोहन लाल जाति भील उम्र 36 वर्ष निवासी सर्किट हाउस के पीछे, आबूपर्वत से घटना की जानकारी प्राप्त की एवं पीड़ित के भाई सूरज द्वारा बमुकाम ग्लोबल अस्पताल पर एक लिखित रिपोर्ट आरोपी तक्ष पुत्र संजय जाति वाल्मिकी निवासी गोरा छपरा आबूपर्वत द्वारा उसके बड़े भाई मनोज को गोली मारने संबंधी पेश की जिस पर थाना आबूपर्वत पर मुकदमा संख्या 96 दिनांक 19.8.2026 धारा 109 (1) बीएनएस एवं 3/25, 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान दलपत सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी आबूपर्वत द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-उक्त घटना के 24 घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा आरोपी तक्ष को गिरफ्तार किया
था एवं घटना में प्रयुक्त हथियार देशी पिस्टल अभियुक्त तक्ष की निशांदेही से बरामद की थी। अभियुक्त तक्ष से की गई पूछताछ एवं प्रकरण के अनुसंधान में सामने आया कि अभियुक्त तक्ष ने फायरिंग करने से पहले लोकेश पुत्र शांति लाल जाति मीणा निवासी धमाणी देलवाड़ा से नाम विशेष वाले व्यक्ति के बारे में पूछा था, चूंकि लोकेश भी इस योजना में पूर्व में ही शामिल था जिस कारण घटना से पहले लोकेश ने ही तक्ष को उस व्यक्ति की पहचान बताते हुए तक्ष को ईशारा किया था, जिसके तुरंत बाद तक्ष ने फायरिंग की थी।

अभियुक्त लोकेश भी घटना के बाद से ही अपनी सकूनत से फरार था जिसकी तलाश हेतु एक पुलिस टीम लगातार लोकेश के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.8.2026 को गोगुन्दा क्षेत्र से मुखबीर सूचना के अधार पर अभियुक्त लोकेश को दस्तयाब किया जिस पर अभियुक्त लोकेश को दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त फायरिंग की घटना के मुख्य सूत्रधार एवं अभियुक्त तक्ष को देशी पिस्टल व कारतूस देने वाले व्यक्ति को नामजद कर उस अपराधी की गिरफ्तारी हेतु भी पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबीश दी जा रही है, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः- लोकेश पुत्र शांति लाल जाति मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी वासखेड़ा पुलिस थाना ओगणा जिला उदयपुर हाल धमाणी देलवाड़ा पुलिस थाना आबपूर्वत जिला सिरोही।

पुलिस टीमः
1. दलपत सिह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना आबुपर्वत ।
2. महेन्द्र सिंह कानि नं 854 पुलिस थाना आबूपर्वत।
3. सुभाष कानि नं 220 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
4. दीपक सिंह चालक कानि नं 994

Previous Post

बाली विधूत ट्रांसफार्मर चोरी मामले में चार साल से फरार स्थाई वांरटी को किया गिरफतार, पुलिस टीम ने गांव मे लेबर ठेकेदार बनकर की रैकी

Next Post

बीजापुर में बाबा रामदेव यात्रियों के लिए निशुल्क भंडारे का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा

Next Post

बीजापुर में बाबा रामदेव यात्रियों के लिए निशुल्क भंडारे का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page