PALI SIROHI ONLINE
आऊवा-आऊवा गांव में मंगलवार शाम को अच्छी बारिश की कामना के साथ वीर हनुमान मंदिर में सवा 11 किलो रोट-चूरमे का भोग चढ़ाया गया। यह मंदिर कामेश्वर महादेव मंदिर के पीछे स्थित है।
श्रद्धालु ढोल की धुन और बालाजी के जयघोष के साथ मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां बजरंग बली की प्रतिमा को विशेष वस्त्रों से सजाया गया था। मंदिर में पंडित रमेश दवे ने विधि-विधानसे पूजा-अर्चना की और वीर हनुमान जी को सवा 11 किलो रोट-चूरमे का भोग अर्पित किया।
इसके बाद मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाआरती के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की गई।
इस अवसर पर आलोकसिंह सिसोदिया, प्रमोद सोनी, पुष्पेंद्र राजावत, महेश सोनी, सलीम रंगरेज, सुनील राजावत, हिम्मतसिंह, भेरूसिंह, कालू वन्ना, नीलेश सोनी, कृष्ण सोनी, भोपालसिंह राजगुरु, कैलाशसिंह, अरुणसिंह और धनपत राखेचा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

