आमलिया में श्री उज्जैन मामा जी मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन,विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे श्रद्धालु
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के आमलिया ग्राम में श्री उज्जैन मामा जी के नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन कलाकार छगन देवासी एवं उनकी पार्टी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
समाजसेवी दौलत सिंह राठौड़ ने बताया कि श्री उज्जैन मामा जी के प्रति अपार आस्था को लेकर मारवाड़, गुजरात सहित विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन इस भजन संध्या में शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गई।

