PALI SIROHI ONLINE
आमेट-आमेट | कामेरी के पास सीम का मगरा की सबसे ऊंची चोटी पर बिराजित आसपास के कई गावों की आराध्य व कुलदेवी श्रीहीम माता के श्री हीम शाक्ति पीठ पर गुरूवार को चैत्री नवरात्रि महोत्सव का ज्वारा विसर्जन के साथ समापन हुआ। 9 दिन तक चले इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम हुए। बुधवार रात्रि को मुख्य रात्रि जागरण का कार्यक्रम हुआ। गुरुवार सुबह पुजारी भगवान लाल, नारायण लाल गुर्जर द्वारा माताजी को विशेष श्रृंगार धराया गया।
पंडितों द्वारा मंत्र उपचार के साथ में हवन किया गया। दोपहर तीन बजे महाआरती के पश्चात ज्वारा विसर्जन के लिए शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में पारंपरिक ढोल थाली के साथ आसपास के कई श्रद्धालु महिला पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान माताजी के भोपाजी भगवान लाल, नारायण लाल गुर्जर, चावंड सिंह चुंडावत, देवी सिंह कमेरी, गणपत सिंह कमेरी, शंभुसिंह कमेरी, मोहनलाल शर्मा, भेरुलाल गुर्जर, भगवान सिंह चुंडावत, किशन सिंह, देवी लाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
यह भी पढे