PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष सप्तमी, गुरुवार रात्रि12:30 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 5, सूर्यदक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 27 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 02:32 तक,इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। ध्रुव योग दोपहर 12:09 तक, इसके बाद व्याघात योग रहेगा। गर करण दोपहर 12:16 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-मकर, गुरु-कर्क, शुक्र-वृश्चिक, ग्रह विचार (प्रातः 05:30) मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 12:30 से, मित्र सप्तमी, नरसी मेहता जयंती, पंचक प्रारंभ दोपहर 02:07 से, विवाह मुहूर्त धनिष्ठा में।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:59 से 08:18 तक शुभ का, प्रातः 10:56 से 12:14 तक चर का, दोपहर 12:14 से 02:52 तक लाभ व अमृत का, सायं 04:10 से 05:29 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करने एवं व्रत करने वाले पीले पदार्थों का भोजन करें तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज ध्रुव योग में दूध का दान करना शुभ फलदायी होता है।
