PALI SIROHI ONLINE
जालोर। जालोर के आहोर थाना क्षेत्र में बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। उछलकर दूर गिरने से ड्राइवर सुरक्षित बच गया। घटना के बाद लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रेन की मदद से सीधा किया।
हादसा बुधवार को गुड़ा इन्द्रापुरा से रोड़ला के बीच हुआ।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में गुड़ा इन्द्रापुरा से बजरी भरकर रोडला की ओर ले जाई जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ड्राइवर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं लगी।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर को सीधा किया, जबकि ट्रॉली को क्रेन की सहायता से खड़ा कराया गया। मामले को लेकर थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

