PALI SIROHI ONLINE
Agra News: आगरा में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ बेड पर पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की पिटाई कर दी। अब मामला पुलिस में पहुंचा है।
मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो गए हैं। कोई संतान नहीं है। वह मथुरा में नौकरी करता है। वहीं पर रहता है। युवक का आरोप है कि पत्नी का काफी समय से अर्जुन नगर के श्रीकरन सिंह से प्रेम-प्रसंग है। शनिवार रात वो बाहर गया हुआ था। देर रात एक बजे घर लौटा तो पत्नी और प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विरोध करने पर ससुराली दे रहे धमकी
विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी और उसकी पिटाई भी कर दी। इस बारे में ससुरालियों को भी बताया। मगर, उल्टा वो लोग भी धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला और उसके प्रेमी का शांति भंग में चालान किया गया।