PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव/मुकेश डाबी/हनुमान सिंह राव
अखिल भारतीय राव सिरदारो का महाकुंभ संपन्न
श्री आशापुरा धाम नाडोल में देशभर से जुटे हजारों राव सिरदार समाजबंधु,
पाली जिले के प्रतिभाओ का हुआ सम्मान
नाडोल राव सिरदार समाज के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा गया तथा श्री आशापुरा माताजी धाम नाडोल में अखिल भारतीय राव सरदारों के महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया।
समाज के इस विशाल महाकुंभ को लेकर पूरे राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से राव सिरदार समाज के लोग उपस्थित हुए। महाकुंभ में राव सिरदार समाज के वरिष्ठजन, भामाशाह, युवा, महिलाएं, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं का सम्मान किया गया । महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, सामाजिक समरसता तथा नई पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना तथा एक माला में पिरोने को लेकर किया गया। महाकुंभ में जहां राव दर्पण मासिक पत्रिका अपने 21वीं वर्षगांठ बनाइ गई वही कार्यक्रम में पाली जिला प्रतिभा सम्मान का आयोजन भी किया गया । महाकुंभ में राव दर्पण को सहयोग करने वाले भामाशाह और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।
*सामाजिक मुद्दों पर होगा मंथन*
कार्यक्रम में समाज का एक नाम, शिक्षा, संगठन विस्तार, युवाओं के भविष्य, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। समाज के प्रबुद्धजन अपने विचार रखेंगे और भविष्य की दिशा तय करने पर मंथन किया।
■ हजारों की संख्या में पहुंचेंगे लोग
राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाजबंधुओं के पहुंचे आयोजन को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया था। निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भी बांटे गए थे जिसके चलते यहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
■ सीसीटीवी व ड्रोन से रखी निगरानी
महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।
■ हजारों की संख्या में राव सिरदार समाज के लोग हुए उपस्थित
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हजारों राव सिरदार इस महाआयोजन में भाग लिया तथा सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। राजस्थान ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल व अन्य राज्यों से राव सिरदार महाकुंभ में उपस्थित हुए।
फोटो संलग्न


