PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में नृसिंह टॉकिज के पास चीकू पान पैलेस का चोरों ने ताला तोड़ा। यहां से चोर करीब 50 हजार रुपए के गुटखे, सिगरेट-बीड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पाली शहर के सिंधी कॉलोनी निवासी साहिल पुत्र देवानंद पार्सवानी ने बताया कि नृसिंह सिनेमा के पास उसकी चीकू पान पैलेस नाम से शॉप है। रविवार रात करीब 12 बजे वह शॉप बंद कर घर गया था।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो चोर बीड़ी-सिगरेट, गुटखे और गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए चोरी कर ले गए।
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


