PALI SIROHI ONLINE
भन्दर में राहगीरों व वाहन चालकों के लिए छाछ वितरण सेवा शुरू
बाली उपखंड के भन्दर गांव में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं वाहन चालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से श्री हरि नारायण गौशाला भन्दर के तत्वावधान में भन्दर-कोठार रोड पर छाछ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
गर्मी के मौसम में लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराने के इस सेवा कार्य की ग्रामीणों एवं राहगीरों ने सराहना की। गौशाला से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना से यह पहल शुरू की गई है, जिससे सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके।
इस पुण्य कार्य में धर्मी देवी, प्रवीण एन. लोहार, विनोद एन. लोहार, अशोक लोहार, हितेश लोहार, सुरेश सुथार, दिनेश लोहार, किशन लोहार, कुलदीप बोहरा, गोपाल लोहार, छगनलाल लोहार, भरत बोहरा, चंद्रशेखर, परबत सिंह एवं भरत बोहरा का सराहनीय योगदान रहा।
ग्रामीणों ने इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा इससे जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

