• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वीरमपुरा ठिकाने के ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,अंतिम यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

वीरमपुरा ठिकाने के ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,अंतिम यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब

बाली। बाली उपखंड के वीरमपुरा ग्राम ठिकाने के ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत का नाना गांव स्थित वीरमपुरा हवेली में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्रभर में शोक की लहर फैल गई।

ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शुभचिंतको का जनसैलाब उमड़ा। सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि ठाकुर अजीत भानु सिंह राणावत अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। वे एक कुशल कृषक होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे और समाज हित के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित समाजसेवी एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।

ठाकूर अजित भानू सिंह राणावत की अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी पहुच कर दिवंगत आत्मा को श्रदांजलि देकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

View this post on Instagram

*वीडियो

Previous Post

वीरवाड़ा में किसान पर कुल्हाड़ी से हमलाः खेत पर सो रहे किसान को चोरों ने किया घायल, ग्रामीणों मे नाराजगी

Next Post

जीजा ने प्रेग्नेंट साली के साथ जबरन बनाए संबंध, अगले दिन हुई बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Next Post
जीजा ने प्रेग्नेंट साली के साथ जबरन बनाए संबंध, अगले दिन हुई बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

जीजा ने प्रेग्नेंट साली के साथ जबरन बनाए संबंध, अगले दिन हुई बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page