PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना सिरोही के जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव की है।
रीको थाना अधिकारी ने बताया- शुक्रवार रात 11 बजे सूचना मिली कि चंद्रावती गांव में दो भाईयों के बीच झगड़ा हो गया है। इस दौरान एक भाई गंभीर घायल हो गया है। सूचना पर टीम गांव में पहुंची।जमीन को लेकर चल रहा था भाईयों में विवाद
ग्रामीणों ने पूछताछ में सामने आया कि चंद्रावती गांव में दो भाई नरपत सिंह और प्रकाश सिंह खेत पर बने एक ही मकान में रहते हैं। दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात को दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई प्रकाश सिंह ने बड़े भाई नरपत सिंह पर धारदार हथियार से सिर और पैर पर हमला कर दिया।
पालनपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना में नरपत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आबूरोड अस्पताल लेकर आया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में गुजरात के पालनपुर रेफर कर दिया। जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपी भाई की तलाश में जुटी पुलिस
घटना को लेकर नरपत सिंह के साले जितेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही प्रकाश सिंह फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

