• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पूज्य आचार्य श्री विजय रत्नसेन सूरीश्वर जी म.सा. के संयम सुवर्ण वर्ष पर गिरनार महातीर्थ भाव यात्रा का भव्य आयोजन 17 जून को

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 14, 2026
in Local
0

Screenshot

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव


रानी। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ, रानी के तत्वावधान में पूज्यपाद आचार्यदेव श्रीमद् विजय रत्नसेन सूरीश्वर जी महाराज के संयम-सुवर्ण वर्ष की अनुमोदना एवं धर्म प्रभावना के उपलक्ष्य में गिरनार महातीर्थ की भाव यात्रा का भव्य आयोजन 17 जून को प्रातः 8:30 बजे बासा भवन, रानी में किया जाएगा।


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धालुओं को गिरनार महातीर्थ की आध्यात्मिक अनुभूति कराने तथा आचार्यश्री के संयममय जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान गिरनार तीर्थ की महिमा, धार्मिक प्रसंगों एवं आध्यात्मिक संदेशों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। साथ ही भक्ति संगीत, स्तवन, गुरु वंदना एवं नमन कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को धर्ममय वातावरण का अनुभव प्राप्त होगा।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं सहित नगर के गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार भाव यात्रा के माध्यम से गिरनार महातीर्थ के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्णाहुति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वामीवात्सल्य (भक्ति) का आयोजन भी रखा गया है।


इस पुण्य आयोजन के लाभार्थी श्रीमती शांतिदेवी बस्तीमल चौहान (ढालोप वाले), रानी हैं। आयोजन श्री शांतिनाथ सुपार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ, मेन बाजार, रानी द्वारा किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।पूज्य आचार्य श्री विजय �

Previous Post

पाली-शादी में डीजे पार्टी के दौरान मारपीट, तीन घायलः बच्चों में कहासूनी से शुरू हुआ विवाद, हॉस्पिटल में भर्ती

Next Post

स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद पलटी, दो महिलाओं की मौत: चार लोग घायल, 2 की हालत गभीर, बिसंनगढ़ ऐलाना के पास की घटना

Next Post
स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद पलटी, दो महिलाओं की मौत: चार लोग घायल, 2 की हालत गभीर, बिसंनगढ़ ऐलाना के पास की घटना

स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद पलटी, दो महिलाओं की मौत: चार लोग घायल, 2 की हालत गभीर, बिसंनगढ़ ऐलाना के पास की घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page