• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-शादी में डीजे पार्टी के दौरान मारपीट, तीन घायलः बच्चों में कहासूनी से शुरू हुआ विवाद, हॉस्पिटल में भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 14, 2026
in Local
0
पाली-शादी में डीजे पार्टी के दौरान मारपीट, तीन घायलः बच्चों में कहासूनी से शुरू हुआ विवाद, हॉस्पिटल में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

पाली। पाली शहर के निकट जवड़िया गांव में शनिवार रात बच्चों की बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। घटना के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं। घायलों को रात में ही पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। मामला गांव में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान सामने आया।

शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार जवड़िया गांव में शनिवार रात एक घर में शादी समारोह के चलते डीजे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लड़के वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर शादी वाले परिवार के लड़कों और वहां पहुंचे युवकों के बीच कहासूनी हो गई।

कहासूनी के बाद हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया। घटना के दौरान मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई और कई लोग चोटिल हो गए।

तीन घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

मारपीट की इस घटना में जवड़िया गांव निवासी 38 साल के बुधाराम पुत्र खीमाराम, 60 साल के खीमाराम पुत्र पेमाराम और 40 साल के देवाराम घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

Previous Post

पाली-कबड्डी स्टेट प्लेयर हत्याकांड, गिरफ्तारी को लेकर टीमें गठित

Next Post

पूज्य आचार्य श्री विजय रत्नसेन सूरीश्वर जी म.सा. के संयम सुवर्ण वर्ष पर गिरनार महातीर्थ भाव यात्रा का भव्य आयोजन 17 जून को

Next Post

पूज्य आचार्य श्री विजय रत्नसेन सूरीश्वर जी म.सा. के संयम सुवर्ण वर्ष पर गिरनार महातीर्थ भाव यात्रा का भव्य आयोजन 17 जून को

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page