• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-स्कॉर्पियो टक्कर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारः अन्य आरोपियों की तलाश जारी, टक्कर मारकर की थी मारपीट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 14, 2026
in Local
0
भीनमाल-स्कॉर्पियो टक्कर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारः अन्य आरोपियों की तलाश जारी, टक्कर मारकर की थी मारपीट

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-पिछले महीने कृष्ण देवासी पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में भीनमाल पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेश कुमार पुत्र भगवानाराम जाणी विश्नोई (29), निवासी चारणियों की ढाणी, पुनासा, थाना भीनमाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है।

पहले वाहन से टक्कर, फिर किया जानलेवा हमला

थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया- आरोपियों ने कृष्ण देवासी पर पहले स्कॉर्पियो वाहन से टक्कर मारी थी। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। लगातार तकनीकी अनुसंधान, मुखबिर तंत्र और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयासों के चलते आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पूरी साजिश के खुलासे की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान हमले के कारणों, घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका और पूरी साजिश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है। मामले का अनुसंधान जारी है और अन्य संदिग्धों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कृष्ण देवासी पर हुए इस प्राणघातक हमले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल डालूराम, बाबूराम, रमेश कुमार तथा भैराराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post

आबूरोड-मारवाड़ के रास्ते चलेगी, साबरमती जैसलमेर सुपरफास्ट, 5 ट्रेनें प्रभावित, 1 रद्द, 2 आंशिक रद्द और 2 के मार्ग बदले

Next Post

भीनमाल-15 जून को भीनमाल आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ः तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी

Next Post

भीनमाल-15 जून को भीनमाल आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ः तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page