PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रेल्वे रेिजर्वेशन टिकट कराने में कोटा प्रणाली नियम को हटाने की उठी मांग
रिर्जवैशन में टिकट कोटा सिस्टम और पी क्यु या आर एल सिस्टम को भी हटाया जावें
तखतगढ 13 जून (खीमाराम मेवाडा) रेल्वे रेिजर्वेशन टिकट कराने में कोटा प्रणाली नियम से रेल यात्रीयो से हो रही अवेज वसुली के विरूद्ध कोटा प्रणाली नियम को ही हटाने की मांग को लेकर वरिष्ठ आरटीआई सामाजिक कायॅकताॅ एव पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीराचंद भंडारी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव को पत्र पेज का पुर जोर मांग उठाई है। उनहोने पत्र मे बताया कि यात्रियों के द्वारा यात्रा करने के स्टैशन के लिये टिकट रेल्वे वेवसाईड/रेल्वे काउण्टर खिडकी पर टिकट देखते हैं। तो वेटिंग या रिगरेट बताते है। ऐसी स्थिति में टिकट आगे से मिल जाता हैं। जैसे उदाहरण के तौर पर यात्री को जालोर से चैनई (20625/20626) जाना हैं। और वह काउण्टर/रेल्वे वेवसाईड पर टिकट देखता हैं। तो जालोर से वैटिंग या रिंगरेट होता हैं। जबकि उसी ट्रैन में भगत की कोठी से टिकट कन्र्फम या आर.ए.सी. मिल जाता है। यह सिस्टम आमयात्री के लिये बिल्कुल गलत हैं। यानी भगत की कोठी से जालोर तक यात्री से अनावश्यक पैसा रेल्वे द्वारा वसुला जा रहा हैं।
साथ ही “रिर्जवैशन में टिकट कोटा सिस्टम हटाया जावें या टिकट में बौर्डिंग हो वही से पैसा लिया जावें”तथा टिकट में पी क्यु या आर एल सिस्टम हटाया जावें जबकी “मोदीजी अच्छे दिन लाने की बात करते हैं। यहां प्रवासीयों के जेब कट रही हैं, प्रवासियों व यात्रियों के आँखो से आँसु आ रहे हैं। अतः रेलमंत्रीजी इस तरह यात्रियों के साथ बहुत बड़ा छलावा हो रहा है। और यात्री का इस तरह अनावश्यक पैसा वसुला जा रहा हैं। इसलिये आप कोटा प्रणाली को तुरन्त खत्म करावे।

