PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शिवगंज-बड़गांव के नजदीक गोपेश्वर महादेव मंदिर से कुछ ही दुरी पर देवली रोड पर स्थित ऐनिकट मे सवा सात फिट लम्बाई का मृत मगरमच्छ पाया गया
राहगीर की सुचना पर एनिमल हेल्प रेस्क्यू संस्थान मौके पर पहुचा तो पाया की मगरमच्छ मछली पकडने के जाल मे बुरी तरह से फंसा हुआ है
स्नेक लवर अशोक सोनी ने बताया कि संभवतया मछली पकडने वालों ने जाल पानी मे ही डाल दिया होगा अथवा मछली पकडते समय मछलीयों के साथ मगरमच्छ भी जाल मे फंस गया होगा ओर वो मारे भय के जाल छोडकर भाग गये होंगे
वैसे भी मगरमच्छ फंसने पर बचने के लिए गोल-गोल गुलाटियां मारने लग जाता है , ऐसे मे वो ओर ज्यादा उलझता गया ओर फांसी लगने से उसकी मौत हो गई
एनिमल हेल्प रेस्क्यू संस्थान ने वनविभाग को सुचना दि जिस पर वन रक्षक श्याम लाल विश्नोई व रेस्क्यू चौकीदार करण यादव मौक पर पहुंचे ओर मगरमच्छ के शव को अपने कब्जे मे लेकर वनपाल नाका पालडी जोड चौकी पर लाकर आगे की कार्यवाही की ।
डाॅ जितेन्द्र सिंह – शिबा गांव , डाॅ अनिल कुमार – पोसालिया , डाॅ हरिश कुमार खंडेलवाल – शिवगंज ने पोस्ट पार्टम कर अंतिम संस्कार किया ।
एनिमल हेल्प रेस्क्यू संस्थान अध्यक्ष महिपाल रावल , सदस्य आकाश सोनी , स्नेक लवर अशोक सोनी उपस्थित रहे ।




