• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगज में शव मिलने से फैली सनसनी,पत्थर से कुचलकर युवक की हत्याः शिनाख्ती के प्रयासों में लगी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0
शिवगज में शव मिलने से फैली सनसनी,पत्थर से कुचलकर युवक की हत्याः शिनाख्ती के प्रयासों में लगी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही में शिवगंज कस्बे के गणेश नगर में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ-साथ परिजनों की भी तलाश कर रही है। घटना की सूचना पर सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह और डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।FSL टीम पहुंची मौके पर

जानकारी के अनुसार शिवगंज शहर के गणेश नगर में गुरुवार सुबह एक शव मिला। युवक की हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई थी। शिवगंज पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अधिकारी बाबूलाल राणा मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को ‘नो एंट्री’ रिबन लगाकर सील कर दिया। जिला मुख्यालय से FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम भी मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की।

एसपी, डीएसपी ने लिया जायजा

एसपी पुष्पेंद्र सिंह और डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और थाना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस शव की पहचान के साथ-साथ परिजनों की भी तलाश कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की रंजिश या अन्य कारणों का पता चल सके।

Previous Post

सोजत रोड में नववर्ष की उमंग: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैली निकालकर दिया भारतीय नवसंवत्सर का संदेश

Next Post

बोया गांव चौराहे पर निःशुल्क जल सेवा हुई प्रारम्भ

Next Post

बोया गांव चौराहे पर निःशुल्क जल सेवा हुई प्रारम्भ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page