PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के नवलखा रोड स्थित डेयरी के गोदाम में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख तुरंत दमकलकर्मियों को कॉल किया गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग से गोदाम में रखे डिस्पोजल, गैस चूल्हे, डेयरी का काफी सामान जल गया।
पाली शहर के नवलखा रोड पर भाटी डेयरी स्थित है। डेयरी के पीछे की तरफ बने गोदाम में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। यह देख दमकलकर्मियों को तुरंत कॉल किया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है। आग की घटना होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दूर करवाया ताकि किसी तरह के हादसे का शिकार न हो जाए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी पारस गहलोत, योगेन्द्र देवड़ा, रविन्द्रपाल सिंह, दिनेश सिंह, सुमेरदान ने आग पर काबू पाया।


