• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कृष्णगंज में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आगः लाखों का कबाड़ जलकर खाक, 3 दमकलों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0
कृष्णगंज में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आगः लाखों का कबाड़ जलकर खाक, 3 दमकलों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में कृष्णगंज में अमीर गवारिया के कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए सिरोही से 2 और पावापुरी धाम से 1 अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। इस घटना में लाखों रुपए का कबाड़ का सामान जलकर खाक हो गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सबसे पहले कृष्णगंज पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने तुरंत सिरोही जिला मुख्यालय और पावापुरी से अग्निशमन वाहनों को बुलाया।

दमकल की गाड़ियों ने लगाए कई फेरे

दमकल कर्मियों ने कई चक्कर लगाने के बाद काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम का लगभग सारा कबाड़ का सामान जलकर खाक हो गया।

आसपास के मकानों और झोपड़ियों को भी इस आग से खतरा था, लेकिन दमकल कर्मियों की समय रहते की गई मेहनत से एक बड़ा हादसा टल गया।

सिरोही से अग्निशमन वाहन की टीम में अग्निशमन अधिकारी जालम सिंह, फायरमैन प्रवीण पटेल, अनिल सिंह, जगदीश चंद्र, किशोर कुमार और वाहन चालक मुकेश कुमार तथा विनोद कुमार शामिल थे।

Previous Post

चलती ट्रेन से पर्स चुराने वाला गिरफ्तार: 8.58 लाख रुपए का माल बरामद, झपटकर ले गया था बदमाश

Next Post

कम वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों का फूटा आक्रोशः डिस्कॉम कार्यालय का किया घेराव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page