• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-पेड़ से गिरा बच्चा: टहनी टूटने से हुआ हादसा, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में शुक्रवार सुबह जामुन के पेड़ से गिरने से (6) साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिरोही के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार गढ़िया निवासी रमेश कुमार 6 जामुन खाने के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित एक जामुन के पेड़ पर चढ़ा था। वह काफी ऊंचाई पर पहुंचकर जामुन खा रहा था, तभी अचानक पेड़ की एक टहनी टूट गई।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

टहनी टूटने से रमेश सीधा नीचे आ गिरा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

ट्रॉमा सेंटर में मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने रमेश की जांच कर उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने उसे करीब 12 घंटे तक अपनी देखरेख में रखने का निर्णय लिया है।

Previous Post

पिंडवाड़ा-दो बाइक में टक्करः एक बच्चे समेत 3 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर, उंदरा गांव के पास हुआ हादसा

Next Post

वीरवाड़ा जैन मंदिर में घुसा मगरमच्छः लोगों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बनास डैम में छोड़ा

Next Post

वीरवाड़ा जैन मंदिर में घुसा मगरमच्छः लोगों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बनास डैम में छोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page