PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। सिरोही जिले में पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के उंदरा गांव के पास ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर 2 तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पेट्रोल पंप के सामने हुआ एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार देर रात करीब 9:30 बजे के करी उंदरा गांव के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। एक बाइक पर वीरवाड़ा निवासी कैलाश पुत्र फुलाराम माली, उनकी पत्नी ममता और एक मासूम बच्चा सवार थे। दूसरी बाइक पर पोमाराम देवासी यात्रा कर रहे थे।
घायलों में 1 की हालत गंभीर
इस हादसे में कैलाश, पोमाराम और मासूम बच्चा हितांश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा एम्बुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों की जांच की। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।


