• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अवैध हथियारों का गढ तखतगढ, पुलिस ने दो महिना बाद चौथे मुख्य सरगना रविंद्र सिंह उर्फ रेवंत सिंह को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0
अवैध हथियारों का गढ तखतगढ, पुलिस ने दो महिना बाद चौथे मुख्य सरगना रविंद्र सिंह उर्फ रेवंत सिंह को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

अवैध हथियारों गढ तखतगढ, पुलिस ने दो महिना बाद चौथे मुख्य सरगना रविंद्र सिंह उर्फ रेवंत सिंह को किया गिरफ्तार,10 हजार का इनामी आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई अपराधीक मामले दर्ज

तखतगढ 11 जून (खीमाराम मेवाडा) अवैध हथियारो का गढ बनता तखतगढ नगर मे पुलिस ने जिले के कप्तान मोनिका सैन के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 66 दिन बाद आखिर 10 हजार का इनामी चौथा आरोपी रविंद्र गैंग के मुख्य सरगना रविंद्रसिंह उर्फ रेवंतसिंह को भी गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध पूर्व में कई अपराधीक मामले दर्ज है। दरअसल पुलिस ने 2 अप्रैल को मुखबीर सूचना के आधार पर तखतगढ़ कस्बे के सैनिक कॉलोनी में अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर जाल बिछाते हुए छापेमारी कर सैनिक बस्ती निवासी ईश्वर सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल, 12 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद किए थे।

बाद लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर के मुख्य आरोपी टासकावावास निवासी दलपत सिंह पुत्र वनेसिह को भी गिरफ्तार किया, जो हथियारों की सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहा था। इसी क्रम मे 5 अप्रैल को एक और तीसरा कोसेलाव गांव से अवैध हथियार खरीददार संजय पुत्र मदनलाल हीरागर के कब्जे से एक पिस्टल एक मैगजीन और दो कारतूस बरामद कर तीनो आरोपीयो को जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी बाली चैन सिंह मेहता एवं सीओ सुमेरपुर जितेंद्र सिंह के सुपरविजन में तखतगढ़ थाना अधिकारी के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीका,तकनिकी सहायता से उपरोक्त प्रकरणो मे वांछित मुलजिम रविन्द्रसिह उर्फ रेवन्तसिह उर्फ रवसा पुत्र गिरधारी सिंह मेडतिया 24 साल निवासी सैनिक कॉलोनी तखतगढ को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिम द्वारा अवैध हथियार सप्लाई करना स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया मुलजिम से अवैध हथियार खरीदने व बैचने के संबंध में विस्तृत पुछताछ जारी है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई अपराधीक मामले दर्ज है

इस टीम को मिली सफलता

अवैध हथियार तस्करी में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में
शैतान सिंह थानाधिकारी, जसाराम सउनि, मकसूद खान सउनि, पदमा राम मुआ, श्रवण कुमार जाखड कानि, सांवलाराम सैन कानि,
गणपतसिह कानि पुलिस थाना तखतगढ को सफलता मिली है।

Previous Post

जालोर-सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 की मौत: बैलेंस बिगड़ा तो वाहन में घुसी, अस्पताल में दम तोड़ा

Next Post

बाली विधायक को सौंपा ज्ञापन, पंचायती राज कर्मचारियों की मांगों के समाधान की उठाई आवाज

Next Post
बाली विधायक को सौंपा ज्ञापन, पंचायती राज कर्मचारियों की मांगों के समाधान की उठाई आवाज

बाली विधायक को सौंपा ज्ञापन, पंचायती राज कर्मचारियों की मांगों के समाधान की उठाई आवाज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page