PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली-पाली जिले के रानी थाना एरिया के रानी थाना एरिया के नाडोल के पास बुधवार रात को नाकाबंदी तोड़ कर तस्करों ने तेज रफ़्तार में स्कॉर्पियो दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाड़मेर जिला निवासी 35 साल की तस्कर खेताराम के पैर में गोली लग गई। तस्करों ने भी कई फायर किए। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी।
पुलिस ने घायल तस्कर को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल गुरुवार सुबह इलाज के लिए लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा ने बताया कि स्कॉर्पियो में बैठे एक और तस्कर बाड़मेर जिला निवासी भेराराम को हिरासत में लिया और डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त की। डोडा पोस्त से भरी एक स्कॉर्पियो तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिसकी तलाश जारी।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो स्कॉर्पियो के मादक पदार्थ आ रहे है। इसलिए पुलिस ने नाडोल के पास नाकाबंदी की थी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल रविंद्रसिंह खींची बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।
मुखबिर की सूचना पर की नाकाबंदी
पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने बताया कि मुखबिर से रानी थाना पुलिस को सूचना मिली कि मादक पदार्थों से भरी दो स्कोर्पियो रानी की तरफ आ रही है। इस उन्होंने नाडोल के पास नाकाबंदी की। जिसे देख तस्करों ने फायरिंग करते हुए गाड़ी तेज दौड़ाते हुए फायरिंग करते हुए नाकाबंदी तोड़ फरार होने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी।
चित्तौड़-एमपी से मादक पदार्थ लाने की आशंका
पकड़े गए दोनों तस्कर बाड़मेर जिले है। घायल तस्कर बाड़मेर के तिलक नगर निवासी 35 साल का खेताराम वही दूसरे तस्कर का नाम भेराराम हैं। वह भी बाड़मेर जिले का रहने वाला है। एक स्कोर्पियो लेकर तस्कर फरार हो गए। जिसकी तलाश में टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कोर्पियो में करीब 400 किलो डोडा पोस्त है। जो तस्कर चित्तौड़ या एमपी से लेकर आए। फिलहाल कार्रवाई जारी है।


