• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- नकबजनी की वारादातों का पर्दाफाश, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0
पाली- नकबजनी की वारादातों का पर्दाफाश, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पुलिस थाना गुडाएंदला न थाना क्षेत्र में हुई चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजन गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी सहित माल मशरूका बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने गुडाएंदला सहित सदर पाली, रोहट, रानी एवं तखतगढ़ थाना क्षेत्रों में कई चोरी एवं नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है।अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज हैं। मामले में अन्य सहयोगी आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।

पाली- जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में एवं निशांत भारद्वाज आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व अमरसिंह रतनू आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त पाली ग्रामीण के सुपरविजन में थानाधिकारी दर्शनसिंह नि.पु. के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम गुडाएंदला द्वारा त्वरित अनुसंधान कर चोरी व नकबजनी के प्रकरणो का खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजन गिरफ्तार करने कर माल मशरूका बरामद करने में सफलता अर्जित की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण- पुलिस थाना गुडाएंदला हल्का क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी वनकबजनी की वारदातो को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी गुडाएंदला मय टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस-पास क्षेत्र से साक्ष्य संकलन कर प्रकरण में आरोपीयो के संभावित ठिकानो पर दबिश देते हुए, मुखबीरान से सुचना संकलित करते हुए दिनांक 09.06.2026 को दौराने नाकाबंदी संदिग्ध 01. फारूख मोहम्मद पुत्र सिराजूदीन उम्र 36 साल निवासी पेट्रोल पम्प के पास देसूरी पुलिस थाना देसूरी जिला पाली, 02. कपूराराम पुत्र नैनाराम उम्र 40 साल निवासी मेघवालो का बास देसूरी पुलिस थाना देसूरी जिला पाली को डिटेन किया जाकर थाना हल्का क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदातो के बारे में गहनतापूर्वक पुछताछ करते हुए पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली की टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से लगातार प्रयास कर डिटेनशुदा संदिग्धान फारूख मोहम्मद व कपूराराम द्वारा चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया। मुलजिमान को गिरफतार किया जाकर चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात आदि बरामद करने में सफलता अर्जित की गई।प्रकरण में गिरफ्‌तारशुदा अभियुक्तो ने थाना गुडाएंदला क्षेत्र तथा साथ ही पुलिस थाना सदर पाली, पुलिस थाना रोहट, पुलिस थाना रानी, पुलिस थाना तखतगढ क्षेत्र में कई चोरी व नकबजनी की वारदातो को अंजाम देना स्वीकार किया है जिस सबंध मे गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। गिरफ्‌तारशुदा अभियुक्त शातिर नकबजन व एवं चोर हैं जिनके खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण चोरी एवं नकबजनी के दर्ज हो चालान हो चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तो के साथ वारदातो में अन्य अभियुक्त की संलिप्तता भी पाई गई है जिसकी गिरफ्‌तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

विशेष पुलिस टीम :-
01 दशर्नसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
02.समदरसिंह सउनि चौकी प्रभारी गुन्दोज पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
03. पुखराज सउनि चौकी प्रभारी खौड पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
04.  रविन्द्र कुमार हैड कानि. न. 11 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
05. कन्हैयालाल कानि. न. 1879 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली। (विशेष भूमिका)
06. दौलतराम कानि. न. 464 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली। (विशेष भूमिका)
07.राकेश कुमार कानि. न. 1230 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
08. कमल किशोर कानि. न. 1451 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
09. विक्रमसिंह कानि. न. 870 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
10. मोहनलाल कानि. न. 1379 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।
11पारसराम कानि. न. 1517 पुलिस थाना गुडाएंदला जिला पाली।

गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण
1.फारूख मोहम्मद पुत्र सिराजूदीन उम्र 36 साल निवासी पेट्रोल पम्प के पास देसूरी पीएस देसूरी जिला पाली।
2.कपूराराम पुत्र नैनाराम उम्र 40 साल निवासी मेघवालो का बास देसूरी पुलिस थाना देसूरी जिला पाली।

Previous Post

समाजसेवी शर्मिला टाक की शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब, देश-प्रदेश से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं समाज बंधुओं ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैंची धाम में हनुमान चालीसा पाठ

Next Post

पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैंची धाम में हनुमान चालीसा पाठ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page