• March 19, 2026

आज शाम स्पष्ट हो जाएगा-ईद कब मनेगी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-मुस्लिम समाज गुरुवार को ईदुल फितर का चांद देखेगा। जिला मुस्लिम समाज के प्रवक्ता शकील अहमद नागौरी ने बताया कि रमजान उल मुबारक की 29 वां रोजा इफ्तारी करने के बाद मगरीब की नमाज के बाद ईदुल फितर के चांद को निहारने की कोशिश करेंगे। अगर पाली जिले में कहीं भी चांद दिखाई नहीं देगा तो शुक्रवार को 30वां रोजा रखा जाएगा और जमातुल विदा की नमाज अदा की जाएगी। शनिवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी। ईदुल फितर का ऐलान गुरुवार शाम को 7.30 बजे होगा।

You cannot copy content of this page