PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पति संबंधी प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना में वांछित मुल्जिम को गिरफ्तार कर कन्टेनर में भरे सुपर डी-मार्ट कम्पनी के माल को बरामद कर घटना का खुलासा किया।
प्रकरण हालातः प्रार्थी द्वारा थाना पर रिपोर्ट पेश की गई कि मेरा बावल हरियाणा में वायुपुत्र ट्रान्सपोर्ट कंपनी नाम से व्यवसाय जहां से मैंने रविन्द्र कुमार ब्रोकर के मार्फत विष्णु कृष्णा पार्सल लौजेस्टिक ट्रान्सपोर्ट कंपनी में मेरा कन्टेनर नम्बर एचआर-47-जी-6847 को ड्राईवर दिलीपसिंह रावत को देकर भेजा था जहां कम्पनी से सुपर डी-मार्ट कम्पनी सामान के 477 कार्टन व कट्टो के बॉक्स जो करीब 15 लाख रूपये का सामान भरकर दिलीपसिंह को कन्टेनर सुपुर्द कर कुलाना हरियाणा से झुण्डल अहमदाबाद के लिये रवाना किया गया था जो दिनांक 02. 06.2026 को अहमदाबाद पहुंचाना था मगर नहीं पहुंचने पर वाहन में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर सिरोही में आकर देखा तो वाहन कन्टेनर सिरोही टनल से आगे पिण्डवाडा की तरफ जाने वाले फॉर लाईन हाईवे पर रोड के साईड में पलटी खाया हुआ मिला। वाहन जिसमें भरा सुपर डी. मार्ट कंपनी का माल भी नहीं है व वाहन खाली पडा है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 113 दिनांक 06.06.2026 धारा 316 (3) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- दौराने अनुसंधान प्रार्थी व माल भरवाने वाले से अनुसंधान कर प्रकरण में घटना में प्रयुक्त कन्टेनर को जब्त किया गया पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान पता कर जानकारी जुटाने पर वाहन चालक दिलीपसिह का जिला ब्यावर में अपने गांव के आसपास ट्रक लेकर रूकना ज्ञात हुआ जिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर तथ्य जुटाये गए तो वाहन चालक दिलीपसिंह तथा पूर्व में इसी ट्रान्सपोर्ट कंपनी में चालक रहे सवाईसिंह द्वारा माल खुर्द-बुर्द करने की जानकारी मिली जिस पर सवाईसिंह को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। सवाईसिंह की निशादेही से माल बरामद किया गया। घटना में करीब 14.5 लाख रूपये का माल खुर्द-बुर्द किया गया था जो बरामद किया गया। अभियुक्तों ने हरियाणा से अहमदाबाद ले जाते समय रास्ते में माल को खुर्द-बुर्द किया गया तथा अपराध को छिपाने हेतु खाली ट्रक कन्टेनर को सिरोही के पास हाईवे रोड के किनारे पलटी खिलाकर छोड दिया अभियुक्त दिलीपसिंह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः सवाईसिह पुत्र केशरसिह जाति रावत राजपूत उम्र 38 वर्ष पेशा ड्राईविंग निवासी रूपा खेमा का बाडिया बडा खेडा पुलिस थाना टाडगढ जिला ब्यावर।
पुलिस टीमः-
1. सुरेशदान स.उ.नि. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
2. कुम्भाराम कानि. 343. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
3. महावीर सिंह कानि. 702, पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।


