PALI SIROHI ONLINE
पाली-राजस्थान पुलिस में जारी तबादला सूची के तहत आरपीएस अधिकारी मंगलेश चुंडावत को पाली शहर का नया सीओ सिटी लगाया गया है। वे जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल के पद से ट्रांसफर होकर पाली आ रही हैं। इससे पहले भी वे करीब दो साल तक पाली में ग्रामीण सीओ की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। सोमवार को जारी तबादला सूची में उनका नाम 141 पुलिस अधिकारियों के साथ शामिल रहा।जोधपुर से पाली शहर में मिली नई जिम्मेदारी
कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) जयपुर की ओर से सोमवार को पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। सूची में 141 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें आरपीएस अधिकारी मंगलेश चुंडावत का भी तबादला किया गया है।
मंगलेश चुंडावत वर्तमान में जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें पाली शहर का नया सीओ सिटी बनाया गया है।
पहले भी पाली में संभाल चुकी हैं जिम्मेदारी
मंगलेश चुंडावत इससे पहले भी पाली में पदस्थापित रह चुकी हैं। उन्होंने करीब दो साल तक ग्रामीण सीओ के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हाईवे पर अवैध डीजल और पेट्रोल बेचने के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके अलावा होटलों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामलों में भी कई प्रभावी कार्रवाई की थी।साल 2019 में बनी थीं आरपीएस
मंगलेश चुंडावत मूल रूप से उदयपुर जिले की रहने वाली हैं। वे साल 2019 में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में चयनित हुई थीं। अब उन्हें पाली शहर में सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


