• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-विधायक की अनुशंसा से बन रही सड़क का भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत  ने किया निरीक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रानी-विधायक की अनुशंसा से बन रही सड़क का भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत  ने किया निरीक्षण

नगराज वैष्णव

विधायक केसाराम चौधरी की अनुशंसा से रानी नगर में धर्मवीर मैदान से हनुमान मंदिर रोड, हनुमान मंदिर रोड से हरिजन बस्ती होते हुए रानीगांव रोड नाले तक बन रही सड़क का भाजपा रानी मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा महामंत्री डालचंद चौहान, भरत राठोड , जयंतिलाल वैष्णव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान हरीश गेहलोत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए संवेदक को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण ऐसा हो जो लंबे समय तक टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण रहे।
निरीक्षण के दौरान धर्मवीर मैदान के समीप सड़क निर्माण कार्य में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला भी सामने आया।

इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर हरीश गेहलोत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य का जायजा लेकर गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Previous Post

फालना में कार पलटकर बिजली पोल से टकराईः पोल टूटने से शहर की बिजली गुल, कार सवार फरार

Next Post

चरली में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमणः दीवार को किया ध्वस्त; भारी पुलिस बल रहा तैनात

Next Post

चरली में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमणः दीवार को किया ध्वस्त; भारी पुलिस बल रहा तैनात

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page