PALI SIROHI ONLINE
फालना-फालना के अशोक नगर में सांप के डसने से 14 साल की बालिका की मौत हो गई। बालिका अपने घर के आंगन में सो रही थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। परिजन बच्ची को बाली के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
पार्षद मदन सिंह सांखला ने बताया-सांप के डसने के बाद बच्ची लक्ष्मी (14) पुत्री सादाराम देवासी की मौत हो गई
सुरेश कुमार दमानी ने बताया कि खुडाला फालना क्षेत्र में अच्छी चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण लोगों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

