PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोमवार को रामदेव रोड़ पुलिस चौकी के सामने की तरफ नाले पर बनी पुलिया ढह गई। घटना के समय पुलिया के ऊपर से गुजर रही ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ गया और वह एकतरफा झुक गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा पुलिया का हिस्सा अचानक टूट कर ढह गया। इसके कारण उससे गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भी एक तरफ झुक गई।
गाड़ी में भरी ईटें वहां गिर गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड करवाया गया।
हालांकि गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरा नहीं पलटी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बता दें कि इस छोटी पुलिया से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। पास में ही निजी स्कूल है ऐसे में बच्चें भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्दी मरम्मत की मांग भी लोगों ने की है। क्षेत्र के जितेन्द्र सोनी सहित अन्य लोगों ने यहां जल्द दूसरा पुलिया का निर्माण करवाने की मांग की, जिससे लोगों को आवाजाही में राहत मिल सके।


