PALI SIROHI ONLINE
बाली क्षेत्र के मिरगेश्वर गाँव निवासी प्रियांश चारण को देश के सर्वोच्च न्यायिक संस्थान में सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। भारत के प्रधान न्यायमूर्ति कार्यालय ने उनके इन्टर्नशीप आवेदन को स्वीकार कर लिया है।
प्रियांश ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यर्शत के मार्गदर्शन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक इन्टर्नशीप करने के लिए आवेदन किया था, जिसे 5 जून को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
प्रियांश वर्तमान में असम के गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय में विधि शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले प्रियांश जनवरी 2026 में भारत सरकार की अतिरिक्त सॉलिस्टिर जनरल ऐश्वर्या भाटी के मार्गदर्शन में अपनी तृतीय इन्टर्नशीप पूरी कर चुके है।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और गाँव में खुशी का माहौल है सरपंच प्रसासक छेल सिंह चौहान, डॉ प्रवीण वैष्णव, श्याम सिंह सांदू, राजेन्द्र सिंह सादु ने भी परिजनों को बधाई दी।
प्रियांश के पिता सुरेन्द्र सिंह कानावत ने इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि प्रियांश विधि शिक्षा के क्षेत्र में बढकर समाज और देश की सेवा करेंगे। प्रिमोश के पिता सुरेन्द्र सिंह कानावत भी SPG की सेवा में रहते लगभग 25 वर्ष तक गाँधी परिवार के साथ जुड़े हुए थे।

