PALI SIROHI ONLINE
पाली | मंडली स्थित पंचों की प्याऊ पर भोमिया राजपूत समाज गोडवाड़ की बैठक में समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से सवाईसिंह सिसोदिया को अध्यक्ष चुना। दलपतसिंह मंडली को संरक्षक, राजूसिंह भायल को उपाध्यक्ष, भैरुसिंह परमार को कोषाध्यक्ष, शैतानसिंह एंदला को सचिव और विशनसिंह गोयल को प्रसार मंत्री बनाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष राजूसिंह भाटी के कार्यकाल की सराहना की गई।


