PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी। रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की।
इस दौरान फालना से आए सुशील कुमार परिहार (फैसिलिटी मैनेजर) एवं रघुवीर सिंह खटाना (वाणिज्यिक निरीक्षक, फालना) ने रानी रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
बैठक में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के सुझावों पर चर्चा की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने यात्रियों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र करवाने की मांग की।

रेलवे अधिकारियों ने सुझावों पर सकारात्मक विचार करते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

