• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर से वागरा नई निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को तुरन्त तैयार कराने की मांग,ठेकेदार की लापरवाही,4 साल से कछुआ चाल सडक निर्माण से आमजन की जान पर पड़ सकती है भारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 7, 2026
in Local
0
जालोर से वागरा नई निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को तुरन्त तैयार कराने की मांग,ठेकेदार की लापरवाही,4 साल से कछुआ चाल सडक निर्माण से आमजन की जान पर पड़ सकती है भारी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर से वागरा नई निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को तुरन्त तैयार कराने की मांग,ठेकेदार की लापरवाही 4 साल से कछुआ चाल सडक निर्माण से आमजन की जान पर पड़ सकती हैं भारी

तखतगढ 7 जून (खीमाराम मेवाडा) वैसे तो राजस्थान प्रदेश की डबल इंजन की सरकार इन दिनो हर जिले में करोड़ों रुपए के लागत से भले ही सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।लेकिन जालोर जिले की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। कि जालोर से वागरा नई निर्माणाधीन फोरलेन सड़क निर्माण मे ठेकेदार की कथित लापरवाही से पीछले 4 साल से कछुआ चाल निर्माण से आमजन की जान पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर रविवार को जिला काग्रेस अल्पसंख्यक कमेठी के महासचिव एव वरिष्ठ आरटीआई सामाजिक कायॅकताॅ हीराचन्द भण्डारी ने जिला कलेक्टर जालोर, सार्वजनिक निर्माण विभाग जालौर के अधिशासी अभियंता एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री जयपुर को पत्र भेज कर अवगत कराया कि जालोर से वागरा के बीच में नई निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का काम करीब तीन चार वर्षों से बिल्कुल धीमी गति से चल रहा हैं

जिस कारण इस सड़क पर अनेक हादसे भी हुए हैं और ठेकेदार द्वारा कार्य में बड़ी लापरवाही बरती जा रही हैं कि जो सड़क नई बनाने के लिये तोड़ी हैं वह पहले तैयार न कर आगे से आगे सड़क को तोड़ता जा रहा हैं और अभी कई पर भी सड़क के कार्य का काम देखने को नहीं मिल रहा हैं कल में स्वयं तृतीय चरण इण्डस्टीज एरिया में पहुंच कर प्रत्यक्ष रूप से नजारा देखकर आया हुँ सिर्फ डिवाईडरो पर रंग-रोगन किया जा रहा हैं और सड़क को इतना उखाड़ दिया हैं कि आम रास्ते पर वाहनों का चलना भी मुश्कील हो रहा हैं, दुसरी तरफ सड़क के आम रास्ते पर ट्रक मालिकों द्वारा अपनी ट्रकों को भी खड़ा किया हुआ हैं जिससे भी आम रास्ते पर चल रहे वाहन चालकों को दुर्घटना का भय रहता हैं और रास्ता सकड़ा हो रहा हैं।

जो सरेआम
ठेकेदार की लापरवाही आमजन की जान पर भारी पड़ सकती हैं।जबकी “जो सड़क तोडी हैं। उसे पहले तैयार करना चाहिए फिर आगे काम चालु करें” “सड़क निर्माण के बावजूद आम रास्ते पर ट्रक मालिक अपने वाहन छोड़ रहे हैं। उन पर कानूनी कार्यवाही की जाय।अतः आप आज ही सम्बन्धित अधिकारियों व ठेकेदार को बुलाकर पहले तोड़ी सड़क को ठीक कराने के लिये पांबन्ध करावें उसके बाद आगे का काम चालु करावें। अन्यथा रात्री के समय कभी भी बडा हादसा होनै से कोई नही रोक सकेगा।

Previous Post

सेवाड़ी में सेवा भारती की प्रेरणा से 5 महिलाओं सहित 57 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Next Post

सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर सोमवार को जिले के फालना में

Next Post
सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर सोमवार को जिले के फालना में

सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर सोमवार को जिले के फालना में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page