पाली-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमनाथ मंदिर में की महाआरती VIDEO
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल
पाली-कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सोमनाथ मंदिर में की महाआरती*
*गुरूवार को सांस्कृतिक संध्या होगी आयोजित*
पाली, 18 मार्च। राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बुधवार को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमनाथ महादेव मंदिर में महाआरती की। उन्होंने मंदिर में प्रभु महादेव के दर्शन किये और संध्याकालीन आरती की। इस अवसर पर उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुये कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार महाआरती का कार्यक्रम प्रदेशभर के मंदिरों में रखा गया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख , जिला कलक्टर एलएन मंत्री , जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन , पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी ,पुखराज पटेल, मंदिर पुजारी व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व आमजन मौजूद रहे।
*कल के कार्यक्रम*
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल प्रस्तावित पाली दौरे पर गुरूवार को बैठक व लाखोटिया उद्यान में सायं 7 से 9 बजे सांस्कृतिक संध्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिसमें राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में लंगा गायन, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य एवं तेरहताली नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

