PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक और टेम्पो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले रोहट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।सिर में लगी थी गंभीर चोट
रोहट थाने के एएसआई मोडाराम ने बताया कि मुकनपुरा फांटा के पास शनिवार को बाइक सवार भाकरीवाला गांव निवासी गणपत देवासी को टेम्पो सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गणपत के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान दम तोड़ा
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रोहट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी जोधपुर अस्पताल पहुंचे, जहां मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


