• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना ग्राम में बन्द मकान का ताला तोड़ बाइक चुराई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के नाना गांव में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद जुनैद मेमन पुत्र यूनुस मेमन के नाम से पंजीकृत बाइक पशु चिकित्सालय के समीप कुंभ सागर रोड स्थित एक बंद मकान में खड़ी थी। देर रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर बाइक की आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन ने नाना थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Previous Post

भाजपा नितोड़ा मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

Next Post

नेतरा में संत ने गमझे का फंदा लगा आत्महत्या की

Next Post
नेतरा में संत ने गमझे का फंदा लगा आत्महत्या की

नेतरा में संत ने गमझे का फंदा लगा आत्महत्या की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page