PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 12.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
12.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर विनायक नगर स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में रहने वाले दिनेश कुमार (33) पुत्र बाबूलाल सियाक विश्नोई निवासी चारणियों की ढाणी, पुनासा के कब्जे से 12.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
मादक पदार्थ जब्त किया
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस थाना करड़ा के थानाधिकारी द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित सहित पुलिसकर्मी चेनाराम, राजेन्द्र, मदनलाल, रामलाल, दीपाराम, लीला तथा सांवलाराम की विशेष भूमिका रही।

